भोपाल: राज्य के वन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपी पांच वनकर्मियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति जारी कर दी है। इनमें दक्षिण वनक्षेत्र पाण्ढुर्ना जिला छिन्दवाड़ा में पदस्थ वन क्षेत्रपाल दिलीप सिंह भलावी के विरुध्द 21 जनवरी 2021 को, मछल गांव वन परिक्षेत्र कार्यालय भीकनगांव जिला खरगौन में पदस्थ वन रक्षक आजम खान के खिलाफ 13 जुलाई 2019 को, सब रेंज अम्बाह जिला मुरैना में पदस्थ दो डिप्टी रेंजर केशव प्रसाद शर्मा एवं गजेन्द्र सिंह भदौरिया के विरुध्द 18 नवम्बर 2019 को तथा वन कार्यालय नवलखा इंदौर में पदस्थ वनपाल राजेन्द्र कुमार राठौर के खिलाफ 17 अगस्त 2020 को भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज हुआ था। अब इन सभी वन कर्मियों के खिलाफ वन विभाग ने अभियोजन की स्वीकृति दे दी है और सीएम के अभियोजना पोर्टल पर इसकी एन्ट्री डाल दी है।

इनकी भी जारी होगी स्वीकृति :

वनमंडल टीकमगढ़ में पदस्थ उपवनमंडलाधिकारी गोपाल सिंह मुवेल के खिलाफ 14 मार्च 2022 को तथा वन परिक्षत्र मडिय़ादी बफर तहसील हटा जिला दमोह में पदस्थ वन रक्षक जितेन्द्र कुमार पटेल के खिलाफ 20 मार्च 2022 को भ्रष्टचार का प्रकरण दर्ज हुआ था लेकिन इनकी अभियोजना स्वीकृति अभी जारी नहीं हुई है। इन दोनों प्रकरणों को फालोअप में लेकर इनकी भी अभियोजन स्वीकृति जल्द जारी की जायेगी। सीएम के अभियोजन पोर्टल पर ये दोनों मामले लंबित श्रेणी में हैं।