मध्यप्रदेश के डिंडौरी के एक घर में अजकर निकलने का मामला सामने आया है। यहां पर एक अजगर ने बिल्ली के बच्चे को निगल लिया। बिल्ली के बच्चे को निगलने के बाद ये अजगर रसोई में आराम फ़रमा रहा था। जब घर के लोगों ने अजगर को बिल्ली का शिकार करते हुए देखा तो घरवाले अपनी जान बचाकर घर छोड़कर भाग निकले।

इसकी सूचना जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के पुत्र एन शिवाय मरकाम को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और बहादुरी का परिचय देते हुए अजगर का रेस्क्यू किया और इसके बाद उस अजकर को जंगल में छोड़ दिया। आपको बता दें एन शिवाय मरकाम अब तक एक हजार से अधिक सर्पों की ज़िंदगी बचा चुके हैं।