मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार अब पूरे उफान पर है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने फिर गुरुवार को MP आ रहे हैं वहीं गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दोनों ही मध्यप्रदेश में चुनावी हुंकार भरेंगे।
कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदेश की दो-दो विधानसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी विशेष विमान से सुबह 11:00 ग्वालियर पहुंचेंगे और 11:15 बजे ग्वालियर से अशोकनगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस नेता दोपहर 12:30 बजे अशोकनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अशोकनगर से दोपहर 1:40 पर राहुल गांधी ग्वालियर प्रस्थान करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 3:00 बजे ग्वालियर से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां शाम 4:15 बजे पंडा की मडिया गढ़ा बाजार (जबलपुर पश्चिम विधानसभा) से लेबर चौक (जबलपुर सेंट्रल विधानसभा) तक रोड शो करेंगे। राहुल गांधी शाम 5:10 से 5:25 तक लेबर चौक जबलपुर से कांचघर चौक (जबलपुर ईस्ट विधानसभा) प्रस्थान करेंगे। यहां शाम 5:30 वे जबलपुर ईस्ट कांचघर चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार सुबह 9 बजे, विशेष विमान से दिल्ली से इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:15 बजे गांधी का इलाहाबाद आगमन। यहां से सुबह 10:25 बजे वे प्रयागराज एयरपोर्ट से सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा अंतर्गत मझगंवा के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगी। मझगंवा में 11 बजे से 12 बजे तक वह चुनावी रैली में शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा चित्रकूट से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगी। वे दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक रीवा के एसएएफ़ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी और दोपहर 01:30 बजे रीवा से इलाहाबाद के लिये प्रस्थान करेंगी। कांग्रेस महासचिव दोपहर 02 बजे इलाहाबाद से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।