भोपाल: राज्य वन्यप्राणी बोर्ड ने सीधी में स्थित संजय टाईगर रिजर्व में रेल्वे को भूमिगत केबल लाईन बदलने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह केबल कटनी-सिंगरौली रेल्वे लाईन के अंतर्गत ब्यौहरी-जोबा रेल्ये स्टेशनों के मध्य क्षेत्र लम्बाई 40 किमी में सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन हेतु बदली जायेगी। दरअसल यहां रेल्वे ने पहले जो केबल डाली थीं उन्हें अब उसे बदलना है, इसीलिये उसे यह अनुमति दी गई है।

बांधवगढ़ में डलेगी भूमिगत पाईप लाईन :

राज्य वन्य प्राणी बोर्ड ने उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के अंतर्गत ग्राम बल्हौड़ की समूह जलप्रदाय योजना के लिये 0.571 हैक्टेयर वन भूमि में भूमिगत पाईप लाईन डालने की भी अनुमति दे दी है। यह अनुमति मप्र जल निगम की पीआईयू शहडोल को दी गई है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।

सोन घडिय़ाल अभयारण्य में भी दी मंजूरी :

स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड ने सोन घडिय़ाल अभयारण्य के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना में स्वीकृत मायापुर-खुटेली-लौआर रोड से बिछरी मार्ग जोकि 2800 मीटर है, में डामरीकरण करने के लिये 1.68 हैक्टेयर वन भूमि जीएम मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण सीधी को देने की मंजूरी प्रदान कर दी है।