भोपाल: राजधानी में कल दिनभर बादलों व बूंदाबांदी के बाद आज सुबह से बारिश हो रही है। वहीं ग्वालियर में सुबह मानसून सीजन की पहली बारिश हुई। जबलपुर, नर्मदापुरम और आसपास के जिलों में भी रुक-रुककर पानी गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और खंडवा में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, गुना, अशोकनगर, रीवा सतना, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर में भारी बारिश के आसार भी विभाग ने बताए हैं। सोमवार को 16 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में 24 जून को मानसून मंडला जिले से दाखिल हुआ है।