भोपाल: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल निवासी मेहबूब हुसैन को वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया है तथा उनके स्थान पर उज्जैन के फैजान खान को सदस्य नियुक्त कर दिया है।
मेहबूब हुसैन नौ माह पहले 29 जुलाई 2022 को उज्जैन के सनवर पटेल और इंदौर के डा. इनाउर्रहमान के साथ वक्फ बोर्ड के सदस्य बनाये गये थे लेकिन हाईकोर्ट ने मेहबूब हुसैन की नियुक्ति गलत पाई। इसलिए अब उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है।