हत्या के आरोप में उम्रकैद मिलने पर, रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन खत्म की


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

रीवा में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी जगतपाल सिंह ने राजेश द्विवेदी की वर्ष 2012 में हत्या कर दी थी..!

भोपाल: राज्य सरकार ने हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा मिलने पर जल संसाधन विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी की सम्पूर्ण पेंशन खत्म कर दी है। कार्यालय कार्यपालन यंत्री वि/या लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग रीवा में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी जगतपाल सिंह ने राजेश द्विवेदी की वर्ष 2012 में हत्या कर दी थी। उसे निलम्बित किया गया था।

9 दिसम्बर 2021 को न्यायालय ने उसे दोषी पाते हुये उम्रकैद की सजा सुनाई थी लेकिन यह कर्मचारी 31 जुलाई 2021 को रिटायर हो गया था। इसलिये अब दण्डस्वरुप उसे शेष जीवनकाल में देय सम्पूर्ण पेंशन रोकने से दण्डित किया गया है।