MP News: मध्य प्रदेश में कानून का राज, गलत करने वालों पर होगा सख्त एक्शन- CM


Image Credit : X

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में, चाहे वह उज्जैन हो या कोई अन्य, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार अपराधों और दुर्भावनाओं को नज़रअंदाज़ नहीं करेगी। सरकार की इस सख्ती से प्रदेश में अपराधियों के मन में डर पैदा होगा और कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और किसी भी अपराधी को कानून के शिकंजे से भागने का मौका नहीं मिलेगा। सीएम यादव ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और अपराध की हर घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सुशासन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी कानून से बंधे हैं और किसी भी अपराध या अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखना है और इसमें कोई ढील नहीं दी जायेगी।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ की जा रही है। पुलिस बल को मजबूत किया जा रहा है, ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार कानून का राज कायम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसके तहत हर अपराधी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।