सागर के सैनिक राजेश आतंकियों की गोली से शहीद


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

परिवार के लोग घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली रवाना हो गए हैं..!!

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हुए बंडा के ग्राम क्वायला गांव के सैनिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके बलिदान होने की सूचना मिलते ही सागर के बंडा ब्लाक के ग्राम क्वायला में मातम छा गया। परिवार के लोग घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। 

बलिदानी राजेश यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली से सम्मान के साथ भोपाल और भोपाल से सागर जिले में उनके पैतृक गांव क्वायला लाया जाएगा। आज शाम तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। राजेश यादव के भाई महेश ने बताया कि राजेश का वर्ष 2014 में सागर में आयोजित खुली भर्ती में भारतीय सेना में चयन हुआ था। इस समय वह लेह में पदस्थ थे। जहां आतंकवादियों की गोलीबारी में गोली लगने से घायल हुए थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।