राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्वालियर की शाही मेहमान हैं। ग्वालियर आने के बाद महामहिम सीधे जयविलास पैलेस पहुंची जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रियंका राजे सिंधिया ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की पारंपरिक तरीके से अगवानी की। इस मौके पर राजयपाल मंगू भाई पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शाही महल में सिंधिया परिवार के साथ दोपहर के भोजन का लुत्फ़ उठाया महामहिम के लिए खासतौर पर बिना लहसन प्याज का खाना बनवाया गया है। राजमहल में सहभोद के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चांदी के बर्तनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चांदी के बर्तनों में अपने हाथों से भोजन परोसते नज़र आए।

राष्ट्रपति के लिए बनाए गए खाने में अदरक, लहसन, प्याज, काला नमक और चाट मसाला नहीं डाला जाएगा ऐसा निर्देश प्रियदर्शनी सिंधिया की ओर से दिए दिए थे।सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया कार्यक्रम की तैयारी की बागडोर सभाले दिखाई दीं।

यह ध्यान में रखते हुए की राष्ट्रपति सिर्फ सात्विक भोजन खाती है हर व्यंजन को ध्यान से बनाया गया है। ग्वालियर के जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में दोपहर का भोजन 19 सात्विक व्यंजन परोसे गए। खाने की विशेष बात यह है की इसमें महाराष्ट्र, ओडिशा और नेपाल के कई विशेष व्यंजन है। नेपाली साग से लेकर दालमा, संतुला, जीरा मूँग दाल छिलका, पनीर मखाना, भुट्टा कीस, आदि व्यंजन शामिल रहे।