सिंधिया की खरी-खरी, 'जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा वो मुझ पर कस रहे तंज


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन पर निशाना साधा है..!

हाल ही में प्रियंका गांधी का ग्वालियर में दौरा संपन्न हुआ है। प्रियंका ने सिंधिया समेत बीजेपी को आड़े हाथों लिया और MP के ग्वालियर से मध्यप्रदेश में चुनावी समर का आगाज़ किया।  प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन पर निशाना साधा है।

ग्वालियर में मीडिया से रूबरू होते हुए सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों ने इतिहास का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा, वे सिंधिया राज परिवार के इतिहास पर टिप्पणी करते हैं। वे मुझ पर टिप्पणी करते हैं। सिंधिया ने कहा कि अगर मैं और मेरे दिवंगत पिता माधव राव सिंधिया इतने ही खटकते थे, तो हमें कांग्रेस में शामिल ही क्यों किया गया।

सिंधिया ने कहा कि उनकी जो भूमिका होगी, वह भूमिका निभाएंगे। हमारा काम क्षेत्र का विकास करना है, हम करेंगे। मेरा कार्य, मेरी सोच, मेरी विचारधारा और मेरे परिवार की सोच ग्वालियर को समर्पित है। इस विभाग को, राज्य को और देश को समर्पित है।

सिंधिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी शायद पहली बार ग्वालियर आई हैं। वह इस शहर की मेहमान थीं और ग्वालियर हमेशा अपने मेहमानों का स्वागत करता है। वह मेहमान थी इसलिए वे यहां आईं और चली गईं। उन्हें मेहमानों से ज्यादा नहीं समझना चाहिए। लेकिन जो कांग्रेसी उनके साथ मंच साझा कर रहे थे, उन्होंने ग्वालियर का विकास जरूर देखा होगा।