केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जुलाई को भोपाल प्रवास पर आएंगे। वे दिल्ली से शाम 7.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 8 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे। वे भोपाल के होटल ताज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 27 जुलाई को सुबह 10.30 बजे होटल ताज से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इससे पहले वे रात 8 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में 7 केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, मप्र के प्रभारी मुरलीधर राव, अजय जामवाल, शिवकुमार, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आदि शामिल होंगे।
चुनावों को लेकर इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है, कि इस महत्वपूर्ण बैठक में 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।