मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। 
 
वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। सीएम ने कहा कि- भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

दूसरी ओर कांग्रेस ने इस वीडियो को कूटरचित बताया है। कांग्रेस ने वीडियो को लेकर लिखा- भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से घबराई बीजेपी अब कूटरचित वीडियो बनाकर षड्यंत्र रच रही है। बीजेपी का यह कृत्य सूरज पर कीचड़ उछालने जैसा है। जनता इन दुष्कर्मियों को कभी माफ़ नहीं करेगी। बीजेपी अब नैतिकता की लाश और कुकर्मों का पर्याय है।

 कांग्रेस ने BJP को  B - बेशर्म  J - जालसाज़ P - पार्टी  करार दिया है। 

इससे पहले प्रदेश में आज तीसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत खेरदा से हुई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इस यात्रा राहुल गांधी के साथ हैं।