विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा सरकार अब अपने कामों को लेकर आम जनता के बीच पहुंचेगी। विकास पर्व के माध्यम से सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी साथ ही इस दौरान कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज ने समत्व भवन से आगामी 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में मनाए जाने वाले 'विकास पर्व' की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में CM शिवराज ने समस्त मंत्रीगणों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से संवाद किया। इसके संबंध में समस्त मंत्रीगणों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

विकास पर्व 16 जलाई से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद विकास पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसकी शुरुआत बड़वानी जिले से होगी। इस दौरान लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएगें।

विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विकास पर्व के दौरान प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि पूजन:-

*बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन  शिलान्यास

-7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

-36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन

- 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ

-नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन

-राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन

-अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य

-प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश

-10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन

-जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन