15 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इको पार्क में जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला जब निरीक्षण करने गए तो स्काई साइकिलिंग करने से खुद को नहीं रोक पाए। फिर क्या था देखते ही देखते राजेंद्र शुक्ला हवा में लटकी केबल के सहारे साइकिल पर सवार हुए और पैडल मारते हुए बीहर नदी के इस पार से उस पार चले गए। जब मंत्री एडवेंचर का लुफ्त उठा रहे थे, उसी दौरान वीडियो बना और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हालांकि बताया जाता है कि जब जनसंपर्क मंत्री स्काई साइकिलिंग कर रहे थे तब वहां स्पोर्ट्स एक्सपर्ट भी मौजूद थे। ईको पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कमाण्डो क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप कोर्स, छोटे बच्चों के लिये अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं।