प्रदेश के मुरैना जिले से एक आत्महत्या की कोशिश करने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक जहर खाने से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने पांचों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया है।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते लोगों ने जहर खा लिया। मामला मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम छौंदा गांव का है।

दरअसल अपने मायके आई महिला का पति अपनी साली को भगा ले गया। जिसके बाद महिला के पिता ने मायके आई अपनी बेटी और उसके तीन बच्चों के साथ खाया जहर खा लिया। बेटी के पति द्वारा साली को भगाकर ले जाने की वजह से दुखी होकर पिता ने यह कदम उठाया।