मध्यप्रदेश में सीएम कौन बनेगा इस बात का एलान होने में बस चंद लम्हे ही शेष बचे हैं। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरु होने और सीएम का नाम सामने आने से पहले प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के समर्थक काफी उत्साहित नज़र आये। सीएम शिवराज को फिर से सीएम बनाने की मांग को लेकर बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगाए मामा...मामा के नारे भी कार्यकर्ताओं ने लगाए।
विधायक दल की बैठक में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ ही पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल हैं।
इससे पहले सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक दल की बैठक के लिए नियुक्त तीन ऑब्जर्वर भोपाल पहुंचे। विधायक दल की बैठक में ही दल का नेता चुना जाएगा। भोपाल में ऑब्जर्वर का स्वागत राजाभोज शासकीय एयरपोर्ट पर किया गया।