केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। महाआर्यमन को खांसी और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद कल शाम जीआरएमसी लैब में उनका कोविड टेस्ट हुआ। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जय विलास पैलेस में होम आइसोलेशन में हैं। जहां उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

कोरोना  एक बार फिर से पूरे देश में अपने पैर पसार रहा है। ग्वालियर जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक महाआर्यमान सिंधिया के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार होने पर कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी है।

प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना की रफ्तार अब लोगों को डरा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मप्र में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। इसमें भोपाल से कोरोना के 16 नये मामले आने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गयी है। इसके अलावा इंदौर में 10 नए केस मिले हैं। यहां कुल एक्टिव केस की संख्या 44 हो गई है। उनके राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.7 हो गया है।