मध्यप्रदेश के डबरा से एक टैंकर में विस्फोट की घटना सामने आई है। टैंकर में विस्फोट होने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां पर एक टैंकर में एलपीजी रिफिलिंग के दौरान रिफलिंग वाहन में पहले तो आग लग गई। इसके बाद इसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ।
टैंकर में विस्फोट होने का कारण इसमें क्षमता से अधिक गैस भरे जाने को बताया जा रहा है। अधिक गैस भर जाने के कारण इसमें आग लग गई फिर विस्फोट हो जाने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है, कि गैस रिफिलिंग करने वाला कारोबारी और वाहन चालक मौके से फरार हो गए। घटना डबरा के पिछोर तिराहे के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।