मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के भेरूंदा पहुंचे थे। सीएम शिवराज अपने काफिले के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान आजाद अतिथि शिक्षक संघ के लोग प्रदर्शन करते हुए निकले। शिक्षक अपनी मांगों की तख्तियां लेकर खड़े थे। यह देख सीएम शिवराज को अपना काफिला रोकना पड़ा। आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने सीएम शिवराज को अपनी मांगों से अवगत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के भेरुंदा में विभिन्न दिव्यांगजनों को सहायता एवं उपकरण वितरण के अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे, जाते समय कार्यक्रम में शामिल हुए, इसी समय आजाद अतिथि शिक्षक संघ के शिक्षक ज्ञापन देने के लिए बड़ी संख्या में टेंट के नीचे अपनी मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर खड़े थे।
अतिथि शिक्षकों की भीड़ देखकर सीएम शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया और उनके पास पहुंचे. आजाद अतिथि शिक्षक संघ की समस्याओं को सुनने के बाद उनका ज्ञापन और मांग पत्र भी लिया, वही सीएम शिवराज ने कहा कि अगर वे ऐसा करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा, सीएम ने आगे कहा कि हम जल्द ही पंचायत बुलाएंगे और आपकी मांग पूरी करेंगे। तभी आजाद अतिथि शिक्षक संघ के लोगों ने मामा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए।
अतिथि शिक्षक लंबे समय से अपने मानदेय और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। पिछले महीने शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर खून से पत्र लिखा था। आपको बता दें कि राज्य में आने वाले महीनों में चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है।