भोपाल: राज्य का वन विभाग अपने जंगलों से निकली सागौन लकड़ी की नीलामी नई दिल्ली के टिम्बर मार्केट स्थित अपने डिपो से  करेगी। यहां सागौन लकड़ी के 500 घनमीटर के गोल लठ्ठों की नीलामी होगी तथा इसका आफसेट मूल्य 8 करोड़ 12 लाख रुपये रखा गया है। जो ठेकेदार इस आफसेट प्राईज से अधिक की बोली लगायेगा उसे ये लकड़ी प्रदान कर दी जायेगी। यह सागौन मप्र के विभिन्न वनमंडलों से निकली भारत की सर्वश्रेष्ठ सीपी टीक है जो भवन निर्माण, आंतरिक साज-सज्जा एवं फर्नीचर निर्माण में उपयोगी होती है। टिम्बर मर्चेण्ट्स के लिये इतनी अधिक मात्रा में सागौन लकड़ी खरीदने का यह अवसर उपलब्ध कराया गया है जोकि आनलाईन न होकर आफलाईन यानि वहीं उपस्थित होकर बोली लगाकर होगा।