प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल की रानी कमलापति स्टेशन पर मध्यप्रदेश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। इस मौक़े पर पीएम मोदी ने सबसे पहले इंदौर मंदिर में रामनवमी पर हुए हादसे पर दुःख जताया और कहा कि इस हादसे में जो लोग असमय हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले सरकारों का ध्येय तुष्टिकरण था हमारा संतुष्टिकरण है। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अब नए सोच और नए अप्रोच के साथ काम कर रहा है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही इतना व्यस्त रहीं कि देशवासियों के संतुष्टीकरण पर उनका ध्यान ही नहीं गया। वे वोटों के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देशवासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इससे पहले वाली कमला पति स्टेशन के लोकार्पण कभी मुझे मौक़ा मिला था। यह शायद पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री एक ही स्टेशन पर इतने काम समय में दूसरी बार आया हो। 

प्रधानमंत्री ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब यह प्रोग्राम तय हो रहा था तो मैंने कहा था कि एक अप्रैल की तारीख को देख कांग्रेस यह कहेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल फूल बनाएगा लेकिन हम काम करने में यकीन रखते हैं और कर के दिखा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जतायी कि बंदर भारत एक्सप्रेस से पर्यटन के साथ उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और इससे लोगों को आय भी बढ़ेगी। उन्होंने पिछली सरकारों ने इच्छाशक्ति दिखाई होती तो रेलवे का आधुनिकीकरण काफी पहले हो गया होता। उन्होंने कहा कि  पहले रेलवे के लिए बजट का रोना रोया जाता था लेकिन अब रेलवे का बजट लगातार बढ़ रहा है।