MP News: पुलिस में फंसाये गये मानचित्रकार को अब निलम्बन अवधि का पूर्ण वेतन मिलेगा


स्टोरी हाइलाइट्स

जल संसाधन विभाग के एक मानचित्रकार को अब निलम्बन अवधि का पूर्ण वेतन दिया जायेगा..!!

भोपाल: पुलिस में फंसाये गये जल संसाधन विभाग के एक मानचित्रकार को अब निलम्बन अवधि का पूर्ण वेतन दिया जायेगा। यह मानचित्रकार अतिबल प्रसाद पटेल भू-अर्जन एवं पुनर्वास संभाग क्रमांक एक रीवा मुख्यालय त्यौंथर में पदस्थ था तथा उस पर वर्ष 2012 में ग्राम भुंडहा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में अशोक कुमार सिन्हा एवं उसके भाईयों धोखे में रखकर उनकी भूमि जगत बहादुर के नाम अंतरित करने का आरोप लगा था। 

जिस पर उसकी पुलिस ने गिरफ्तारी की और जेल में बंद रखा। इस पर उसे 4 जनवरी 2013 को निलम्बित किया गया। परन्तु न्यायालय ने 5 दिसम्बर 2022 को दोषमुक्त कर दिया। इसलिये अब उसके निलम्बन की अवधि 4 जनवरी 2013 से 7 मार्च 2023 की अवधि का पूर्ण वेतन, जीवन निर्वाह भत्ता घटाकर भुगतान किया जायेगा।