भोपाल: राज्य का वन विभाग पचमढ़ी में हवाई पट्टी के विस्तार की जांच करेगा। दरअसल वन विभाग को ईमेल से शिकायत मिली है कि पचमढ़ी में हवाई पट्टी को 400 से 1800 मीटर किया जा रहा है तथा यह विस्तार सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के कोर एरिया के एक किलोमीटर अंदर आ रहा है जिसके लिये टाईगर रिजर्व प्रबंधन एवं वन विभाग की वाईल्ड लाईफ शाखा से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस शिकायत को एसीएस वन जेएन कांसोटिया ने गंभीरता से लिया है तथा वाईल्ड लाईफ शाखा के माध्यम से सतपुड़ा टाईगर रिजर्व प्रबंधन से वास्तविकता बताने के लिये कहा है।