भोपाल: प्रदेश के वन क्षेत्रों मेेंं इस साल के सीजन जोकि नवम्बर 2022 से मई 2023 तक रहता है, में आग लगने की घटनायें नियंत्रित रहीं। वन बल प्रमुख द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विगत वर्ष के फायर पाईन्ट्स में 10 प्रतिशत कमी करने के लक्ष्य के विरुध्द मप्र द्वारा 50 प्रतिशत नियंत्रण किया गया। जहां वर्ष 2022 में 35 हजार फायर पाईंट्स थे, वहां वर्ष 2023 में मात्र 17 हजार पाईंट्स रहे।

वन रोपणियों में 5.50 करोड़ पौधे उपलब्ध :

इस साल वृक्षारोपण अभियान हेतु वन विभाग की सामाजिक वानिकी वन वृत्त की रोपणियों में पांच करोड़ 50 लाख पौधे उपलब्ध हैं। वन विभाग के रोपण हेतु 4 करोड़ 50 लाख पौधों के अतिरिक्त जन सामान्य/कृषकों को वितरित करने के लिये एक करोड़ पौधे रोपणियों में उपलब्ध हैं।