भोपाल: राज्य का वन विभाग कैम्पा के तहत प्रदेश में हुये वृक्षारोपण का थर्ड पार्टी मूल्यांकन करायेगा। इसके लिये निजी क्षेत्र से रिक्वेस्ट फार प्रपोजल मांगे गये हैं। प्रपोजल देने की अंतिम तारीख 25 सितम्बर है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वन विभाग की विकास शाखा भी वृक्षारोपण कराती है परन्तु उसके थर्ड पार्टी मूल्यांकन की व्यवस्था नहीं है।