मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का इंतजार खत्न होने को है। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग इस बार शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को क्यूलेस वोटिंग की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।
यह सुविधा फिलहाल शहरी इलाकों में ही उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए शहर के चुनिंदा मतदान केन्द्रों पर 20 से 30 फीसदी मतदाताओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए इन मतदान केन्द्रों पर अलग से स्टॉफ तैनात किया जाएगा।
यह स्टाफ मोबाइल एप पर मतदाता की स्लॉट बुकिंग या उसके प्रिंटआउट को देखकर उन्हें मतदान केन्द्र पर क्यूलैस मतदान की सुविधा उपलब्ध कराएगा इससे मतदाता निर्धारित समय पर पहुंचकर बिना लाइन में लगे मतदान कर सकेंगे और उन्हें मतदान के लिए लाइन में लगकर वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा फिलहाल यह सुविधा शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी।
चुनाव आयोग पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं और 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग व्यक्तियों को घर से ही मतदान की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह मतदान चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों की तरह ही होगा कर्मचारी इन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के वोट पहले ही कराएंगे प्रदेश में 80 साल से ज्यादा मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है, जबकि विकलांग मतदाताओं की संख्या 5 लाख 5 हजार 146 है।