मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 अक्टूबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष नगर तक मेट्रो ट्रायल चलाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

ट्रायल रन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। मेट्रो के ट्रायल रन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में मेट्रो ट्रेन की सुविधा नागरिकों के लिए आसान परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। निर्माण कार्य कई शिफ्टों में पूरा किया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारियों की भी जानकारी ली। निगम के एमडी मनीष सिंह ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों के लिए विश्व स्तरीय उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उन्नत गुणवत्ता वाले कोचों का निर्माण किया जाता है। 

राजधानी में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन से पहले सभी जरूरी काम पूरे कर लिये गये हैं। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक इस ट्रायल रन की तैयारी की जा रही है। भोपाल में ट्रायल रन कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन सुविधा शुरू करने के काम में लगे कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।