महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 27 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई-आगरा हाइवे पर पलासनेर गांव के पास बस स्टैंड के पास एक कंटेनर ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर होटल में घुस गया। 

पुलिस के मुताबिक हादसा करीब दोपहर 12 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंटेनर मध्यप्रदेश से धुले जा रहा था। पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। साथ ही शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।