भोपाल: राज्य के प्रमुख अभियंता जल संसाधन मदन सिंह डावर ने वैनगंगा सिंचाई संभाग जल संसाधन जिला बालाघाट के उपयंत्री राजेन्द्र मेश्राम एवं जल संसाधन संभाग क्रमांक 3 कटंगी जिला बालाघाट के उपयंत्री आनंद कुमार शिव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

दोनों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के प्रकरण में विशेष न्यायालय में चालान पेश किया है, इसीलिये इस आधार पर दोनों का निलम्बन किया गया है।