बुढ़ार से शहडोल जा रही एक तेज रफ्तार बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पक्षीराज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 18 पी 6987 सोमवार सुबह बुढ़ार से शहडोल जा रही थी। इसी बीच लालपुर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी और सड़क किनारे बने एक कच्चे मकान से जा टकरायी।
हालांकि, घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। लेकिन बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ने सड़क पर दो बार पलटी खाई और इसके बाद घर में जा घुसी।