मुख्यमंत्री में भी समान नागरिक संहिता लागू होगी और इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। सीएम शिवराज गुरुवार को यह ऐलान किया। इसके बाद यह माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता बड़ा मुद्दा बन सकता है। 

बड़वानी के चाचरिया पाटी गाँव में पेसा जागरुकता सम्मेलन व ग्रामसभा में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत में एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक देश में दो विधान क्यों चले। समान नागरिक संहिता के लिए मैं मध्यप्रदेश में कमेटी बना रहा हूँ।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमिता की शिकायत पर सेंधवा जनपद पंचायत के सीईओ को निलंबित भी कर दिया। सम्मलेन के दौरान सीएम ने 'खाटला पंचायत' में सहभागिता की और पेसा एक्ट के प्रावधानों से सरपंचों को अवगत कराया एवं विस्तार से चर्चा की।