इंदौर नगर निगम द्वारा रेट जोन में बदलाव और सभी बस्तियों के एक भी मकान के नक्शे को वैध घोषित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस ने आज सुबह निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने नगर निगम मुख्यालय के सभी गेटों को घेर लिया। विरोध प्रदर्शन को उग्र होते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन की मदद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई थाने की पुलिस और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। नगर निगम मुख्यालय के घेराव से पहले सुबह से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई थाना प्रभारी तैनात किये गये थे। कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका मुख्यालय में प्रवेश न कर सके इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 मुद्दों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय का घेराव किया जाना था। जहां पुतला दहन की भी घोषणा की गयी। कांग्रेस ने रणनीति बनाई थी कि नगर निगम मुख्यालय के सभी गेटों पर कांग्रेसी एकजुट होकर घेराबंदी करेंगे और नगर निगम मुख्यालय में प्रवेश करेंगे, लेकिन जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस ने बैरिकेड तोड़ा तो पुलिस ने तुरंत पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी किया गया।