रतलाम में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर बवाल हो गया है। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जाताई है। कांग्रेस ने इसे लेकर भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने के लगाए आरोप हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है, कि आज कांग्रेस आयोजन स्थल पर सुंदरकांड कर इस जगह को गंगाजल से धुलवाएंगे।

रतलाम में हुए इस आयोजन की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही है। हुआ यूं कि आयोजन को दौरान आयोजन स्थल पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति रखकर महिला रेसलर्स ने इवेंट के दौरान रेसलिंग का प्रदर्शन किया। इसके बाद से महिला पहलवानों पर अश्लीलता परोसने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

वहीं कांग्रेस ने आयोजकों को भी आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने आयोजकों पर भी जमकर निशाना साधते हुए इसे शर्मनाक बताया साथ ही आयोजन स्थल पर सुंदरकांड करवाकर और गंगाजल से इस स्थल को धोकर इसका पवित्रीकरण करने की बात कही है। कांग्रेस ने कहा है, कि इस तरह से बजरंग बली की तस्वीर लगातर अश्लील आयोजन करना भाजपा का असली चेहरा दिखाता है।

इस आयोजन को लेकर अब इस तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं, कि क्या सीएम शिवराज के जन्मदिन के मौके पर इस तरह के आयोजन की आवश्यकता थी। इसके बाद आयोजकों पर अश्लीलता फैलाने के लिए केस दर्ज करने की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है, कि ये आयोजन BJP नेताओं द्वारा आयोजित किया गया था। भाजपा नेताओं पर बजरंग बली की मूर्ति के सामने अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारस सकलेचा ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान करार देते हुए कहा कि इस घटना से बीजेपी का चाल और चरित्र उजागर होता है। उन्होंने कहा, "आयोजन में जो अश्लीलता दिखाई गई वह शर्मनाक है। मातृ शक्ति का इतना भौंदा प्रदर्शन कर आखिर बीजेपी चाहती क्या है? इस घटना से प्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है।"