भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का खजुराहो स्टेशन तक विस्तार हो सकता है ऐसा इसलिए क्योंकि खजुराहो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसे भोपाल व इंदौर से जोड़ने वाली अब तक कोई सुपर ट्रेन नही है। भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस एक दिशा में 4.35 घंटे का सफर करने के बाद पूरे दिन खड़ी रहती है इस लिहाज से इस ट्रेन के पास पर्याप्त समय है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैक का उपयोग किया जा सकता है, इसके लिए रेलवे बोर्ड की सहमति की जरुरत होगी। जब प्रस्ताव भेजेंगे, उसके बाद ही पता चल सकेगा।
वहीं भोपाल से इंदौर व जबलपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने के बाद अब नागपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग उठने लगी है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही शहरों के बीच वीआईपी मूवमेंट अधिक है। संभावना है नागपुर मंडल की ओर से भोपाल को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए। इस दिशा में भोपाल रेल मंडल से प्रयास संभव नहीं है क्योंकि भोपाल को दिल्ली, इंदौर व जबलपुर से जोड़ने वाली तीन वंदे भारत फिलहाल पटरी पर आ चुकी है।
दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस 60 प्रतिशत खाली, यात्री नहीं ले रहे रूचि
इधर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (RKMP) से जबलपुर व भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिल रहे है। दोनों ही ट्रेनें 70 प्रतिशत खाली है। आने वाले दिनों में भी दोनों ही ट्रेनों में कोई खास बुकिंग नहीं है।
यात्रियों के पास सस्ते विकल्प
■ भोपाल से इंदौर व आरकेएमपी से जबलपुर के बीच रेल यात्रियों के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से सस्ते विकल्प है। RKMP से जबलपुर के बीच न्यूनतम पांच से अधिकतम 6 घंटे लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस 4.35 मिनट लेती है। भोपाल-इंदौर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें 6 से 7 घंटे लेती हैं। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 3.06 घंटे लेती हैं।