लाड़ली बहनों और पीएम मोदी को समर्पित जीत: CM शिवराज


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड 89302 मतो से लीड कर रहे हैं..!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड 89302 मतो से लीड कर रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "मैं यह जीत हमारी लाडली बहना और पीएम मोदी को समर्पित करता हूं। हम मध्य प्रदेश को आगे ले जाएंगे..." क्योंकि पार्टी राज्य में भारी जीत की ओर बढ़ रही है।

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की नीतियों को ठीक से लागू किया। प्रदेश में जो सरकार बनीं उसने लोगों की हिस्सेदारी को बढ़ा दिया। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया। अमित शाह जी की अचूक रणनीति का साथ मिला।

मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास तथा उन्होंने जो यहाँ सभाएं की और जनता से अपील की, वह जनता के दिलों को छू गयी और उसी के कारण यह परिणाम आ रहे हैं।

डबल इंजन की सरकार, दिल्ली में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहाँ इम्प्लीमेंट किया और यहाँ जो योजनाएँ बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वो भी जनता के दिल को छू गये।

संगठन के नेतृत्व में सभी ने अथक परिश्रम किया। प्रदेश में बीजेपी के चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली। मैंने पहले भी कहा था कि लोगों के प्यार के कारण ही भाजपा को शानदार बहुमत मिला। हर जगह दिखाई दे रहा था।

लाड़ली बहना योजना के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना ने भी काफी अच्छा काम किया। मध्य प्रदेश के जनादेश की तस्वीर साफ होती दिख रही है। शुरुआती रुझानों के हिसाब से प्रदेश में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर के बाद भाजपा ने बंपर जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस अब मुकाबले से बाहर होती नज़र आ रही है। अभी तक 230 में से 165 सीट पर बीजेपी और 63 पर कांग्रेस आगे चल रही है।