MP News: सामने आया महिला के शव के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो, आरोपी गिरफ्तार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

यह शर्मनाक घटना घटना डेढ़ साल पुरानी है, 18 अप्रैल, 2024 को खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के शव के साथ बदसलूकी की गई थी..!!

MP Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ साल पहले एक महिला के शव के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। मामले का खुलासा होने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी, कि बुधवार 15 अक्टूबर को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

यह शर्मनाक घटना घटना डेढ़ साल पुरानी है,  18 अप्रैल, 2024 को खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के शव के साथ बदसलूकी की गई थी। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के विभिन्न अंश सामने आने के बाद यह मामला प्रकाश में आया।

मामले को लेकर इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में बुरहानपुर के खकनार में शुक्रवार 17 अक्टूबर को हिंदू और आदिवासी समुदाय ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर एक जन आक्रोश रैली निकाली।

खकनार रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की।

रैली के बाद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार जितेंद्र अलावा को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि अस्पताल में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिससे बीएमओ और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।