मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के तहत आज कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान सीएम शिवराज 313 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज कटनी में 313 करोड़ 23 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे। पवई 2.0 ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से कटनी के 159 गाँवों को पेयजल का लाभ मिलेगा। इन विकास कार्यों के तहत 13 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बहोरीबंद जलाशय की नहरों का मरम्मत और पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे तक कटनी पहुंचेंगे। इसके बाद वे कटनी में रोड शो भी करेंगे। लाडली बहना सम्मेलन के साथ ही जनदर्शन कार्यक्रम भी रहेगा। मुख्य कार्यक्रम ग्राम बड़गांव तहसील रीठी विकासखंड बहोरीबंद जिला कटनी में होगा। जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज मौजूद रहेगा।