मध्यप्रदेश में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के साथ ही सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से छाए हुए बादल पूरी तरह छंट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन दिसंबर के अंत तक ठंड बढ़ेगी।
सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में मौसम शुष्क रहा। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है और मौसम उमस भरा नहीं है। जिससे मौसम खराब होने की उम्मीद कम है।
राज्य के नौगांव में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारा थोड़ा चढ़ा और रात का पारा 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। दिसंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं।
इन दिनों बारिश और ठंड के कारण ठंड से बेहाल मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और अपने खान-पान का ध्यान रखें। जबकि किसानों को अपनी फसल का ध्यान रखना चाहिए।