मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हमास के खास, क्यों देश का साथ देंगे, पीएफआई और हमास तो बहाना है। कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना है। तुष्टिकरण से प्रेम ही कांग्रेस का असली गेम है। हमास पर दिग्विजय सिंह जी के स्टैंड पर कांग्रेस हाईकमान मौन क्यों बैठा है? अगर कांग्रेस को देश की अखंडता और राष्ट्र पर विश्वास है तो वह दिग्विजय सिंह जी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आएं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हमास ने इज़राइल पर हमला किया, तो कांग्रेस में किसी ने एक शब्द भी नहीं बोला। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बजरंग दल की तुलना सिमी से करने पर भी आपत्ति जताई उन्होंने कहा, कि कहां राष्ट्रवादी संगठन और कहां देशद्रोही संगठन। उन्होंने इस बात का भी ज़िक्र किया कि जब प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो सिमी का संगठन प्रदेश में काफी मजबूत था।