भोपाल: एडीजीपी महिला सुरक्षा शाखा पीएचक्यु भोपाल प्रज्ञाा ऋचा श्रीवास्तव ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जारी परिपत्र में कहा है कि महिला पुलिस अधिकारियों को महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराधों के अनुसंधान के अलावा अन्य अपराधों के अनुसंधान का अवसर भी दिया जाये।
पिछले वर्ष से अब तक विभिन्न कार्यशालाओं में यह सुझाव आया है कि महिला पुलिस अधिकारियों को अन्य अपराधों का अनुसंधान नहीं सौंपा जाता है। इसलिये ऐसे अन्य अपराध जिनमें पंजीयन एवं अनुसंधान में बाधा/विपरीत प्रभाव न हो तो ऐसे प्रकरण भी महिला पुलिस अधिकारियों को विवेचना हेतु सौंपे जायें।