यूथ गेम्स के शुभंकर रेनडियर का अनावरण, CM शिवराज ने प्रदेश की 47 खेल हस्तियों का किया सम्मान


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने यूथ गेम्स के शुभंकर का अनावरण किया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में 49 खेलो इंडिया केंद्रों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया..!

शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कारों से सम्मानित किया। 

प्रदेश की 47 खेल हस्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी शामिल होने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उनका दौरा स्थगित हो गया। वे इस कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं।

इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने यूथ गेम्स के शुभंकर का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में 49 खेलो इंडिया केंद्रों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

इसके बाद प्रदेश की खेल हस्तियों को पुरस्कृत करने का सिलसिला शुरू हुआ। समारोह के दौरान दो वर्षों के लिए एक साथ पुरस्कार दिये गये। जिसमें एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट वाले स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार। समारोह में प्रदेश भर की 47 खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें भोपाल की 12 खेल हस्तियां भी शामिल थीं।

सीएम शिवराज ने 'मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22' एवं खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मेसकॉट लॉच कार्यक्रम में खिलाड़ियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

इस मौके पर बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा, मेरे बच्चों, खेलो, कूदो और सफलता का आसमान छू लो।

पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा, विभिन्न खेलों में पदक प्राप्त करने वाले सभी बेटा-बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। खेलों के क्षेत्र में अपने बच्चों को सुविधा देने में कोई बाधा नहीं आने दूंगा।