MP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी जोरों पर हैं. कांग्रेस-बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ग्वालियर से अपने चुनावी शंखनाथ का आग़ाज करने जा रही हैं. इन सियासी हलचलों के बीच आम आदमी पार्टी से जुटी हुई एक बड़ी खबर भी सामने आ रहीं हैं.
दरअसल, दमोह की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है. राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में AAP के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की मौजूदगी में चाहत पांडे ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा हैं.
ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में चाहत पांडे को मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेंदारी पार्टी की तरफ से मिल सकती हैं. ख़ासकर दमोह जिलें में..! ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने पार्टी ज्वाइन करते समय साफ़-साफ़ शब्दों में कहा कि अब मैं दमोह के लिए कुछ करना चाहती हूँ.
अब चुनाव से पहले इस बयान के मायने साफ़ समझे जा सकते हैं. बता दें कि मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहाँ आम आदमी पार्टी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऐसे में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में अब अपने कुनबे को काफी मजबूत करने में लगी हुई है.
एक्ट्रेस चाहत पांडे के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा मिल सकता हैं. क्योंकि मध्यप्रदेश की राजनीति में चाहे उनकी सक्रियता काफी कम रही हों लेकिन एक बड़ी फैन फॉलोइंग उनसे जुड़ी हुई हैं.