MP New CM Mohan Yadav: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है. विधानसभा चुनाव-2023 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव जीते डॉ. मोहन यादव को एमपी के नए सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाने पर मुहर लगाई गई है. इसके अलावा दिमनी से जीत दर्ज करने वाले नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के स्पीकर होंगे.

भोपाल बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की मीटिंग के बाद इन नामों पर सहमति जताई गई है. फ़िलहाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ऐलान के बाद राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल मंगू भाई पटेल को सौंप दिया हैं.

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की कमान संभालने जा रहें डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. अब सभी को नई सरकार के गठन की तारीख का इंतज़ार हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की है. कांग्रेस इस बार 66 सीटों पर सिमट गई. इस जीत के पीछे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना का अहम योगदान माना जा रहा था.