मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्र विश्वास सारंग इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए अपने गुजरात दौरे पर हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी मंत्री लोगों की मदद करने से नहीं चूक रहे हैं। मंत्री सारंगकी संवेदनशीलता को ज़ाहिर करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अपने गुजरात प्रवास के दौर एक सड़क हादसे में घायल युवक को मंत्री विश्वास सारंग ने अस्पताल पहुंचाया ।
मंत्री सारंग अपनी प्रभार वाली विधानसभा वडगाम जा रहे थे। रास्ते में हुए एक्सीडेंट को देखकर मंत्री सारंग ने रुकवाई अपनी गाड़ी। सभी घायलों को पहुंचाने की व्य़वस्था करवाई।
सारंग ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन सवारों की यथासंभव मदद कर, घायलों के समुचित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा। अलावा इसके उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
हाल ही में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए थे। हादसा भीलडी में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौटते समय हुआ था। गुजरात दौरे पर गए मंत्री विश्वास सारंग कांकेरगे विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मंत्री सारंग के वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में मंत्री की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि विश्वास सारंग बाल-बाल बच गए थे।
बीजेपी संगठन ने विश्वास सारंग को गुजरात के बनासकांठा जिले की 4 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री सारंग पिछले कुछ दिनों से गुजरात में धुआंधार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।