MP Vidhan Sabha Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान बुधवार 6 अगस्त को कांग्रेस विधायक पुलिस की वर्दी पहनकर पहुँचे। सभी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का विरोध कर रहे थे। सभी ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। इस बीच, विपक्ष के नेता उमंग सिंह ने इस घोटाले को व्यापमं पार्ट-2 बताया।
सिंधार ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि
प्रदेश में व्यापम घोटाला पार्ट-2 जारी है! - उम्मीदवारों की जगह नकली सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे। जांच में फोटो, सिग्नेचर, हैंडराइटिंग और फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे, फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए 7411 पदों की भर्ती में खुला खेल जारी है। - यह भर्ती घोटाला व्यापम पार्ट 2 है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। - सरकार इस भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम कर रही है।
विपक्ष के नेता उमंग सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रतीकात्मक पुलिस वर्दी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। सिंह ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष न्यायिक जाँच कराकर घोटाले के दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।