MP Weather: एमपी के आसमान से बरस रही 'आग', 12 जिलों में लू का अलर्ट, पारा 48 डिग्री के पार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Weather News: एमपी में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है, प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है, इस बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है..!!

MP Weather UpdaUpdate : मंगलवार 8 मई को नौतपा का चौथा दिन है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 42 जिलों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। 12 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों को ऑरेंज और 11 जिलों को येलो अलर्ट कैटेगरी में रखा गया है। नवतपा के तीसरे दिन सोमवार को प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पारा 48.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि दतिया, खजुराहो, गुना, दमोह और अशोक नगर में भी पारा 47 डिग्री दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी, दतिया,  गुना, खजुराहो, अशोकनगर, दमोह, राजगढ़, सागर, सीहोर,  ग्वालियर, शिवपुरी, शाजापुर,  नौगांव, टीकमगढ़, कटनी, खंडवा, देवास,  भोपाल, खरगोन, शहडोल, सतना, रायसेन, जबलपुर, मंडला, उमरिया और रीवा समेत 16 जिले गर्मी की चपेट में रहे। 

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 12 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, नीमच और मंदसौर शामिल हैं। यहां तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा, झाबुआ, अलीराजपुर, धार,  देवास, सीहोर,  खरगोन, खंडवा, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी जिले को ऑरेंज श्रेणी में घोषित किया गया है। वहीं जबलपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, पन्ना, मैहर, सतना, रीवा और मऊगंज को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

सोमवार को एमपी के पांचों बड़े शहरों में भी काफी तपन महसूस की गई। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान जहां 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम 41.9 डिग्री, न्यूनतम 29.0 डिग्री, अधिकतम 46.7 डिग्री, ग्वालियर में न्यूनतम 29.1 डिग्री, अधिकतम 44.5 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम 29.4 डिग्री और उज्जैन में अधिकतम 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 29.5 डिग्री रहा।