MP Weather: MP में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले तीन दिन कोल्ड वेव का अनुमान, भोपाल-इंदौर समेत 16 शहरों में पारा 12° से नीचे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Weather: रविवार-सोमवार की रात भोपाल में तापमान 9.2° रहा,बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में बढ़ी ठिठुरन..!!

MP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं, जिससे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में 16 शहरों का तापमान 12° से नीचे दर्ज किया गया। वही राजगढ़ और गुना सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 13 दिसंबर तक अशोक नगर, गुना और धार जिलों में शीतलहर चलेगी और फिलहाल प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है 24 घंटे में दो से तीन डिग्री तक गिरावट खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा।

मप्र मौसम विभाग के अनुसार, 15-20 दिसंबर के बाद राज्य में ठंड और भी बढ़ेगी, साथ ही घना कोहरा छाए रहने और शीत लहर चलने जैसी स्थिति देखने को मिलेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर से गुजर रहा है।

दिसंबर और जनवरी के अंत में 20 से 22 दिन शीत लहर यानी ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा रहेगा, विशेषकर सागर संभाग के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, मऊगंज चिरी और रीवा के सिंगरौली में। संभाग, जबलपुर संभाग का मण्डला तथा इन्दौर संभाग में डिंडोरी, झाबुआ, इंदौर तथा धार का उत्तरी भाग तथा सम्पूर्ण ग्वालियर-चम्बल संभाग बहुत ठंडे रहेंगे। भोपाल संभाग के राजगढ़ और उज्जैन जिले के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

पिछले 24 घंटों में राजगढ़ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां रात का तापमान 7.6° सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पचमढ़ी से भी कम है। पचमढ़ी में तापमान 9.0° सेल्सियस दर्ज किया गया। पिपरसामा (शिवपुरी) में 6.8°, मारूखेड़ा (नीमच) में 7.4°, राजगढ़ में 7.6°, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6° और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9° दर्ज किया गया। धार में 9.4°, पचमढ़ी में 9°, खजुराहो में 10.4°, रायसेन में 9.6°, टीकमगढ़ में 10.5° , नौगांव में 11.2°, रीवा में 11.0° और उमरिया में 11.9° दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 22.9°, भोपाल में 23.4°, उज्जैन में 24.5°, ग्वालियर में 24.8° और जबलपुर में 26.4° सेल्सियस दर्ज किया गया।