मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज़ बदला नज़र आ रहा है। भोपाल, सीहोर समेत कई शहर बुधवार सुबह कोहरे से ढके रहे। विजीविल्टी कम होने के कारण 50 मीटर की दूरी तक भी देखना मुश्किल हो रहा है। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण भोपाल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मुश्क़िलों का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे और जीरो विजीबिल्टी के कारण राजधानी भोपाल में बुधवार की सुबह किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर , जयपुर से भोपाल आने वाली फ्लाइट 4 घंटे लेट रहीं। वहीं इंडिगो ने 6e, 7929 आगरा फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।
एयर इंडिया की सुबह 7.15 पर दिल्ली से भोपाल पहुंचने वाली फ्लाईट चार घंटे लेट है। दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6 E, 6232 भी 4 घंटे लेट पहुंचेगी। ये फ्लाइट सुबह 8:15 पर भोपाल पहुंचती है। इंडिगो की 6E, 7469 भोपाल जयपुर फ्लाइट और इंडिगो की 6E,2369 बेंगलूर फ्लाइट भी 4 घंटे लेट पहुंचेंगी।
6E,7469 फ्लाइट जयपुर से सुबह जयपुर से सुबह 8:30 बजे पहुंचती है भोपाल 6E,2369 फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 9:15 पर भोपाल पहुंचती है। यानि कि घने कोहरी के कारण भोपाल में किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। कोहरे के चलते भोपाल से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।