भोपाल. राज्य शासन ने 1989 बैच के तीन आईएफएस को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) पद के लिए पदोन्नत किया है. पदोन्नत आईएफएस अफसरों को सितंबर में लाभ मिल सकेगा, क्योंकि वर्तमान में पीसीसीएफ के पद रिक्त नहीं है.

 89 बैच के जिन अफसरों को प्रमोट किया गया है, उनमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेंद्र सिंह धाकड़, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक समन्वय एचयू खान और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक लघु वनोपज संघ डॉ दिलीप कुमार शामिल हैं. पदोन्नत आईएफएस अफसरों की पोस्टिंग एक सितंबर से होगी. 

मई से सितंबर के बीच पीसीसीएफ सामाजिक वानिकी अतुल जैन (मई), पीसीसीएफ राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर अमिताभ अग्निहोत्री (जून), प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा सुनील अग्रवाल (अगस्त), प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड अजीत श्रीवास्तव और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जसवीर सिंह चौहान सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. पदोन्नति के बाद महेंद्र सिंह धाकड़ को कैंपा में ही पदस्थ किए जाने की संभावना अधिक है.